उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी


स्टोरी हाइलाइट्स

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal said on Tuesday that the Aam Aadmi Party will contest the Uttar Pradesh Assembly elections in 2022.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह बड़ी घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में अगला विस चुनाव 2022 में होना है। इसे ध्यान में रखते हुए आप अपनी तैयारियों में जुटी है। https://twitter.com/ANI/status/1338734103982612480?s=20 AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह लंबे समय से उत्तर प्रदेश का दौरा कर योगी सरकार को घेरते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फरवरी 2020 में दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद से ही आप ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। इसे ध्यान में रखते हुए आप ने पार्टी के कद्दावर नेता संजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। प्रभारी बनाए जाने के बाद सिंह ने कहा था, 'पार्टी लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अरविंद केजरीवाल का मॉडल पेश करना है। पार्टी राज्य की 403 सीटों पर अपना जनाधार बढ़ाएगी।' इसके साथ ही आप ने राज्य में अपना सदस्यता अभियान भी शुरू किया।