इंडिया ग्लोबल वीक 2020: एक तरफ कोरोना से लड़ रहे तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था से- PM MODI


स्टोरी हाइलाइट्स

इंडिया ग्लोबल वीक 2020: एक तरफ कोरोना से लड़ रहे तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था से- PM MODI ब्रिटेन में आज से इंडिया ग्लोबल वीक 2020 शुरू हुआ। PM MODI ने इस प्रोग्राम का वीडियो लिंक से इनॉगरेशन किया। इस मौके पर PM MODI  ने कहा- इतिहास बताता है कि भारत हर चुनौती से जीतता आया है। हम एक तरफ तो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था को भी संभालने में भी कामयाब रहे। PM MODI ने कई और मुद्दों का भी जिक्र किया। India Global Week 3 दिन चलेगा।   PM MODI  ने कहा,  भारत टैलेंट का POWERHOUSE है। वो दुनिया के विकास और भलाई में योगदान देता आया है और देना चाहता है। हमारा देश आगे बढ़ना चाहता है।  हम हर चुनौती का मुकाबला करते हैं। फिर चाहे वो सोशल हो या इकोनॉमिक। आज हम CORONA महामारी के खिलाफ पूरी ताकत से जंग लड़ रहे हैं। लेकिन, हम ये भी चाहते हैं कि विकास और पर्यावरण की रक्षा एकसाथ हो। PM MODI ने  कहा,  भारत में धरती को माता कहा जाता है, हम उसके बच्चे हैं। हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर काम कर रहे हैं। इस से जुड़े हर तरह के सुधार किए हैं और इन्हें आगे बढ़ा रहे हैं। PM MODI ने कहा,  हम ग्लोबल कंपनियों से अपील करते हैं कि वो भारत में निवेश के लिए आगे आएं। यहां प्रतिभा और अवसरों का खजाना है। AGRICULTURE SECTOR में इन्वेस्टमेंट की काफी संभावनाएं हैं। MSME में संभावनाएं हैं। DEFENSE और SPACE SECTOR में भी हमने रिफॉर्म किए हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। टेक्नोलॉजी के मामले में भारत बेहद ताकतवर है।” India Global Week Summit 2020 तीन दिन चलेगी। इसे वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर ऑर्गनाइज किया गया है। MODI GOVERMENT के कई मंत्री इसमें शामिल होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेलवे एंड कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल, सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर महेंद्र नाथ पांडेय ग्लोबल वीक में हिस्सा लेंगे।