जापान: योशीहिदे सुगा संभालेंगे प्रधानमंत्री की कुर्सी


स्टोरी हाइलाइट्स

जापान (Japan) की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने योशीहिदे सुगा को नया पार्टी प्रमुख चुन लिया है। साथ ही अब उनका जापान (Japan) के नए प्रधानमंत्री (Prime Minister)  के रूप में चुना जाना तय माना जा रहा है। योशीहिदे सुगा, शिंजो अबे की जगह लेंगे। शिंजो अबे ने पिछले महीने ही स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। योशीहिदे सुगा को प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी चुनने के लिए सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में 377 वोट मिले। अन्य दो दावेदारों को संयुक्त 157 वोट मिले। वर्तमान में सुगा अबे की सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव थे। इस जीते के साथ ही लिबरल डेमोक्रेट्स सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत के कारण बुधवार को सुगा के संसदीय चुनाव में जीतना तय माना जा रहा है। मीडिया की खबरों के अनुसार सोमवार को स्थानीय प्रतिनिधियों की शुरुआती मतगणना से संकेत मिले हैं कि सुगा के पास दो अन्य दावेदारों पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा पर भारी बढ़त थी। सुगा के अनुसार वे एक सुधारवादी है और उन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़कर नीतियां हासिल करने का काम किया है।