पोषक तत्वों से भरपूर है कीवी... जाने इसके फायदे


स्टोरी हाइलाइट्स

विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है. जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है।

कीवी के फायदे- 1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर- विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है. जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है। 2. कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए- कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है। 3. सूजन कम करने में मददगार- कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है। 4. कब्ज़ से राहत के लिए- कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है. फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। पहाड़ी फल है किवी- किवी एक पहाड़ी फल है। और खाने में भी स्वादिष्ट है। यह फल एंटीएजिंग से लेकर के मधुमेह रोगियों तक के रोगी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। और भोजन के पोषक तत्व, पोषण का भंडार है। इसलिए भोजन में  इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। और इसके फायदे बहुत हैं। जो कि आपको ऊपर दिए गए हैं आप इसका इस्तेमाल बेझिझक अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।   कीवी में पाया जाने वाले पोषक तत्व- इसमें विटामिन ई, पोटेशियम पॉलिटेक्निक भी पाया जाता है। इसके अंदर विटामिन सी, संतरे से 5 गुना ज्यादा होता है। इसके अंदर 20 से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी फ्रूट में विटामिंस और पोटेशियम, कॉपर , फाइबर भी  प्रचुर मात्रा में पाया जाने के कारण  इसको सुपर फ्रूट  भी कहा जाता है लगभग 70 ग्राम फ्रेश कीवी फ्रूट में विटामिन सी 50%, विटामिन के 1%, कैल्शियम  10%, फाइबर आठ प्रतिशत ,विटामिन ई 60%, पोटैशियम 6%   पाया जाता है। इस में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाने का काम  करता है। यह शरीर में शरीर की रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाता है। स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी होता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखने में मददगार होता है। सोडियम बहुत कम होती है।