मीडिया ने छुपाया जो बाइडेन का भ्रष्टाचार: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप


स्टोरी हाइलाइट्स

अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मुख्य धारा की मीडिया और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है। अमेरिका(America) में 3 नवंबर को चुनाव से पहले प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रपति पद के दोनों दावेदारों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1321594161108197376?s=20 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का आरोप है कि जो बाइडेन (Joe Biden) को रूस से 35 लाख डॉलर की रकम मिली, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जरिये आई, क्योंकि वह मास्को के पूर्व महापौर के अच्छे मित्र हैं। बाइडेन ने इन आरोपों से इनकार किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘आज जो हम देख रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मीडिया और बड़ी टेक (कंपनियों) के लिए निश्चित रूप से इसे बेहद दुखद युग माना जाएगा। आपको पता है, जब वे भ्रष्टाचार नहीं दिखाना चाहते, जैसे कि बाइडेन के मामले में... वह पूरी तरह भ्रष्टाचार है और सबको पता है...। यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है।’ छोटे कारोबारों को मदद पहुंचाने और भारत(India) तथा अमेरिका(America) के बीच संबंधों को मजबूत करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों के कारण ट्रंप के पक्ष में सिख समुदाय का ‘अच्छा खासा झुकाव’ है। सिख समुदाय के नेता दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा, ‘सिख ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।