राज्यसभा Live- हम देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे: राजनाथ सिंह


स्टोरी हाइलाइट्स

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन के बीच LAC पर जारी विवाद को लेकर राज्यसभा में बोल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोपहर 12 बजे राजनाथ सिंह राज्यसभा में बयान दे सकते हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भारत-चीन (India-China) विवाद को लेकर सरकार से सवाल पूछना चाह रही है। रक्षा मंत्री के बयान के बाद विपक्ष के नेता अपनी बात रखेंगे और सिंह आवश्यकता पड़ने पर सभापति की अनुमति से स्पष्टीकरण दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय  रक्षा मंत्री वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line Of Actual Control) गतिरोध पर दोपहर में बयान देंगे। उसके बाद विपक्ष के नेता मुद्दे पर बोलेंगे। जरूरत हुई तो उसके बाद मंत्री स्पष्टीकरण दे सकते हैं। इससे पहले राजनाथ सिंह लोकसभा में भारत-चीन(India-China) विवाद पर जवाब दे चुके हैं। https://twitter.com/rajnathsingh/status/1306485707209203715?s=20