संबित पात्रा बोले- भ्रम और झूठ की राजनीति में हमेशा राहुल गांधी रहें शामिल..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का कहना है कि, मुजफ्फरनगर में..

संबित पात्रा बोले- भ्रम और झूठ की राजनीति में हमेशा राहुल गांधी रहें शामिल.. नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का कहना है कि, मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत के बारे में जानकारी शेयर करते हुए राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। बीजेपी का आरोप है कि उन्होंने पुरानी तस्वीर के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि किसान महापंचायत में कितनी भीड़ है। राहुल गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि, डटा है, निडर है, इधर है, भारत भाग्य विधाता ! हालांकि राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत का जिक्र नहीं किया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी ज़मीन पर उतरकर राजनीति नहीं करते हैं लेकिन ट्विटर पर सक्रिय रूप से भ्रम की राजनीति करते रहते हैं। आज भी उन्होंने ट्वीट करके किसान आंदोलन के एक पुराने फोटो को आज का फोटो दिखाने की कोशिश की है। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1434754397406482434?s=20 पात्रा ने कहा कि देश में जब भी भ्रम और झूठ की राजनीति होती है तो राहुल गांधी का हाथ होता है। आज राहुल गांधी ने किसान आंदोलन की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की और उसे वर्तमान की तस्वीर बताई। पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस बिना अध्यक्ष के है।" इसलिए कांग्रेस कोई मुद्दा नहीं उठा पा रही है। यह झूठी तस्वीरों के जरिए राजनीति करने की कोशिश की जा रही है। https://twitter.com/BJP4India/status/1434787494382354436?s=20 राहुल के ट्वीट को लेकर बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने भी उन पर निशाना साधा है। अमित ने लिखा, महापंचायत की सफलता दिखाने के लिए राहुल को एक पुरानी तस्वीर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे किसानों की महापंचायत में भारी भीड़ आई, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया गया। वहा पर जिस तरह से धार्मिक नारे लगाए गए, उससे यह साबित होता है कि इसका वास्तव में क्या मतलब है। https://twitter.com/amitmalviya/status/1434764041398849537?s=20 इससे पहले रविवार को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने भारत सरकार की तुलना तालिबान से की थी। टिकैत ने कहा कि अफगानिस्तान में खुला तालिबान है जबकि भारत में पर्दे के पीछे तालिबान है। इस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मानसिक दिवालियापन करार दिया है।