सांप ने कर दी बिल्ली को कमजोर समझने की गलती, जानिए कैसे सिखाया सबक


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

एक खतरनाक सांप को खेलती हुई एक बिल्ली से लड़ते हुए देखा जा सकता है..!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें एक सांप घर के पीछे खेल रही बिल्ली से पंगा लेने की गलती कर बैठता है। जिसे बिल्ली एक ही मुक्के में सबक सिखा देती है।

बिल्ली ने एक मुक्के मारकर ही सांप को सबक सिखा दिया

https://youtu.be/5xVzLRIHV5A

धरती पर पाए जाने वाले कुछ खतरनाक जीवों में सांप भी शामिल है। जो अपने घातक जहर के लिए जाना जाता है। अलावा इसके अलावा सांप बहुत फुर्तीले होते हैं। बिजली की गति से भी तेज वार कर अपने शिकार के शरीर में जहर इंजेक्ट कर उसे मार देते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें एक खतरनाक सांप को खेलती हुई एक बिल्ली से लड़ते हुए देखा जा सकता है।

इस दौरान सांप धीरे-धीरे बिल्ली की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, बिल्ली भी उसका सामना करने के लिए तैयार है। इसके बाद भी बिल्ली सांप को धूल चटाती नजर आ रही है। जिसे देखकर यूजर्स हैरानी में पड़ गए हैं।

इस वायरल वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। इसे ट्विटर पर @TerrifyingNatur नाम के अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में हम दो बिल्लियों को घर के पीछे खेलते हुए देख सकते हैं। तभी एक सांप उन्हें डराता है, जो बिल्ली पर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है। जैसे ही सांप बिल्ली पर हमला करता है, बिल्ली उसे नोच लेती है।

बिल्ली के हमले से घबराया सांप एक बार फिर उस पर हमला करने की कोशिश करता है। उधर, बिल्ली अपनी फुर्ती से दूसरा मुक्का सांप को मार देती है, जिससे वह पीछे भागने पर मजबूर हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह वीडियो को देखर यूजर्स काफी शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को करीब 25 लाख बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद बिल्ली को निडर जानवर बताया है।