अखाड़ों की विशिष्ट शब्दावली


स्टोरी हाइलाइट्स

अखाड़ों की विशिष्ट शब्दावली

1.रकम - यह एक प्रकार की प्रतिज्ञा है। इसके नियत दिन के शुभ अवसर पर दूध-पाव, माल-पुआ, कच्ची, पक्की विशेष सामग्री का भगवान को भोग लगाया जाता है। तत्पश्चात् रकमी रकम उठाता है। यह अखाड़े की एक प्रधान वस्तु मानी जाती है, वह सिखलाई जाती है और पूछी जाती है।

2.सेली - नागाओं की चार सेली मानी जाती हैं 1. सागरिया, 2. उज्जैनिया, 3, बसंतिया, और 4. हरिद्वारिका। इन सेली नागाओं को 'पट्टदार' भी कहते हैं। प्रत्येक सेली का एक महन्त होता है और चारों पट्टी का एक श्रीमहन्त होता है। श्री महन्त का चुनाव इन पत्तियों के क्रम में होता है।

3.उतार-चढ़ाव - पारस्परिक घनिष्ठ संपर्क रहने के उद्देश्य से उक्त सेलियों के उतार-चढ़ाव का क्रम है। जैसे - सागरिया सेली के हाथ के नीचे उज्जैनिया और उसके हाथ के नीचे बसंतिया, बसंतिया के हाथ के नीचे हरिद्वारिका और हरिद्वारिका के हाथ के नीचे सागरिया सेली रहती है। इस प्रकार उतार-चढ़ाव की नियमावली रकम ही है। रकम में दो रकम 'सदरी' तथा 'कदरी' नाम से अभिहित है।

4.शेली - यह अनियों के पहचान की एक वस्तु होती है जो काले डोरे से बनी हुई होती है। निर्मोही अपने दाहिने पैर में और निर्वाणी अपने बाएँ पैर में बाँधे रहते हैं। दिगम्बर अनी वाले नहीं बाँधते हैं।
5.लटूरी- यह भी अन्य की परिचायिका है। सिर के केशों की लटूरी (जुड़ा) को निर्माही दाहिनी ओर को झुकी हुई, दिगम्बर ठीक मध्य में और निर्वाणी बायीं ओर को झुकती हुई बाँधते हैं। 

6.महावीरी - सिन्दूर की एक रेखा लगाई जाती है, जो महावीरी की प्रसादी होती है। इसे निर्मोही दाहिनी ओर भृकुटी के पास, दिगम्बर सीधी मध्य में और निर्वाणी बायीं ओर की भृकुटी के पास लगाते हैं। 

7.अरबी - अर्जुन बाजे को कहते हैं जो निर्मोही और निर्वाणी अनी में बजाया जाता है। 

8.रल - समूह को कहते हैं। 

9.टकसार - नियम पद्धति को उतारने वाले को 'टकसार' कहते हैं।
ये भी पढ़ें विशेष: भारत के अखाड़े एवं धार्मिक सम्प्रदाय: परम्परा, दीक्षा और संस्कृति भारत की अखाड़ा परम्परा भाग-२ : कैसे और कब शुरू हुए अखाड़े विशेष: भारत के अखाड़े एवं धार्मिक सम्प्रदाय: परम्परा, दीक्षा और संस्कृति अनी के कर्तव्य : अखाड़ों की शासन व्यवस्था : अखाड़े के साधुओं की श्रेणियाँ भारत के अखाड़े एवं धार्मिक सम्प्रदाय: परम्परा, दीक्षा और संस्कृति कुंभ खत्म होते ही कहां चले जाते हैं? नागा साधु अखाड़ों की विशिष्ट शब्दावली