Tokyo Olympics Live Update: पीवी सिंधु की शानदार जीत, यशस्विनी भी बाहर


स्टोरी हाइलाइट्स

Tokyo Olympics Live Update: पीवी सिंधु की शानदार जीत, यशस्विनी भी बाहर टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन भारत की मिली-जुली शुरुआत रही। 10वीं एयर ......

पीवी सिंधु ने इस्राइल की कैसिनिया पोलिकारपोवा को हराया टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन भारत की मिली-जुली शुरुआत रही। 10वीं एयर पिस्टल में मनु और यशस्विनी दोनों फाइनल रेस से बाहर हो गए थे। मनु 575 अंकों के साथ 12वें जबकि यशस्विनी 574 अंकों के साथ 13वें स्थान पर हैं। इस तरह दोनों खिलाड़ी पदक की दौड़ से बाहर हो गए। पीवी सिंधु ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने इस्राइल की कैसिनिया पोलिकारपोवा को हराया। पोलिकारपोवा ने शुरू में 3-1 की बढ़त ली, लेकिन लगातार 12 अंक 5-5 से जीती। उन्होंने ग्रुप मैच को केवल 29 मिनट में 21-7, 21-10 से जीत लिया। बता दें, टोक्यो ओलंपिक 2020 के पहले दिन भारत की मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। आज भारत अपने दूसरे पदक की उम्मीद कर रहा है। Tokyo Olympics Live Update: टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन भारत ने जीता पदक, मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत  क्या मनु भाकर की पिस्तौल से हुई थी छेड़छाड़: ​​मनु भाकर की पिस्तौल के इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर में सर्किट में खराबी थी। तब तक वह शानदार काम कर रही थी। फाइनल में पहुंचने से वे सिर्फ 2 अंक पीछे थे। पिस्टल फेल होने से उनका 5 मिनट से ज्यादा समय बर्बाद हो गया। यही कारण था कि वह फाइनल रेस से बाहर हो गई थी। Tokyo Olympics Update: अभिनव बिंद्रा ने मीराबाई चानू को पत्र लिखकर कहा, “आप आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा”